Bihar Voter list verification: आपको बताते चले की 20 जुलाई 2025, बिहार विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। चुनाव आयोग ने खुलासा किया है कि राज्य में लगभग 42 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए। इसके अलावा, 7.50 लाख से ज्यादा लोगों ने विभिन्न स्थानों पर नाम दर्ज कराया है। यह स्थिति मतदाता सूची के निष्पक्ष और अद्यतन पुनरीक्षण की आवश्यकता को दर्शाती है।

Bihar Voter list verification में 7.90 करोड़ में से 95.92% मतदाता सूची में शामिल

इस समय बिहार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, जिसमें अब तक लगभग 95.92% मतदाता कवर किए जा चुके हैं। कुल अनुमानित 7.90 करोड़ मतदाताओं में से अभी भी लगभग 32 लाख लोग सूची से बाहर हैं। यह प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 तक चलेगी।

इसकी खास बात यह है कि यह पुनरीक्षण न सिर्फ नामों को अपडेट करने के लिए है, बल्कि डुप्लीकेट वोटर्स को हटाने के लिए भी किया जा रहा है।

आयोग की रणनीति: हर मतदाता तक पहुंचने का प्रयास

बिहार में 42 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं मिले – चुनाव आयोग का बड़ा खुलासा

Election Commission of India ने साफ किया है कि Booth Level Officers (BLO) और राजनीतिक दलों के एजेंट मिलकर हर मतदाता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसका मकसद है कि Draft voter list से कोई भी eligible voter न छूटे।