Bihar Election 2025 New Booths: आपको बताते चले की 20 जुलाई 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत राज्य में 12,817 नए मतदान केंद्र (Polling Stations) बनाए गए हैं। इस कदम के बाद पूरे बिहार में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 90,712 हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इस प्रक्रिया को 1 जुलाई 2025 को शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Summary Revision) के तहत अंजाम दिया है। इसका मकसद मतदाताओं को आसानी से वोट देने की सुविधा देना है।

क्यों बनाए गए इतने नए मतदान केंद्र?

बिहार में पहले कुल 77,895 पोलिंग बूथ थे। लेकिन प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता रखने के नए मानक के अनुसार यह संख्या अपर्याप्त थी। इसलिए आयोग ने सभी जिलों से सुझाव लेकर बूथों का पुनर्संरचना किया।

  • 12817 नए मतदान केंद्र जोड़े गए।
  • इनमें से 12479 बूथ उसी भवन या परिसर में बने, ताकि मतदाताओं को परेशानी न हो।
  • 338 बूथों को पास के इलाके में शिफ्ट किया गया।
इसे भी पढ़े