Skip to main content
Samastipur News

समस्तीपुर-उजियारपुर न्यूज़: मिट्टी धसने से तीन किशोरियों सहित आधा दर्जन लोग घायल

उजियारपुर: लोहागीर पंचायत के वार्ड 15 में दीपावली की तैयारियों के दौरान मिट्टी लाने गईं तीन किशोरियों और एक महिला सहित कुल छह लोग मिट्टी के धंसने से घायल हो

विज्ञापन

उजियारपुर: लोहागीर पंचायत के वार्ड 15 में दीपावली की तैयारियों के दौरान मिट्टी लाने गईं तीन किशोरियों और एक महिला सहित कुल छह लोग मिट्टी के धंसने से घायल हो गए। रविवार को हुई इस घटना में जयलाल सहनी की पत्नी सीता देवी, लालबाबू सहनी की बेटी अंजली कुमारी, रामबाबू सहनी की बेटी रेखा कुमारी, विश्वनाथ सहनी की बेटी मनीषा कुमारी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं। ये सभी मिट्टी लाकर घर-आंगन के गड्ढों को भरने के लिए पोखर के किनारे गई थीं। मिट्टी निकालते समय ऊपर से मिट्टी का चट्टान गिरने से सभी उसके नीचे दब गईं।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की तत्परता से इन सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। पूर्व जिला पार्षद दिलीप कुमार सहनी ने बताया कि अरुण सहनी, महेश सहनी और चुनचुन सहनी जैसे ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई।

विज्ञापन

दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद मे तीन लोग घायल

कल्याणपुर: शनिवार की शाम कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक किशोरी सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। घायलों की पहचान बरहेता पंचायत के कवरगामा गांव निवासी राजदेव शर्मा के बेटे अभिनव कुमार और अजना पंचायत के जखड़ा गांव निवासी निरंजन यादव व उनकी बेटी साधना कुमारी के रूप में की गई है।

साधना की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें