Skip to main content
Samastipur News

समस्तीपुर-उजियारपुर न्यूज़: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, गैस सिलेंडर विस्फोट में 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या: अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में 35 वर्षीय महिला इंदु देवी ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर फांसी लगाकर

विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या: अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में 35 वर्षीय महिला इंदु देवी ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंदु देवी गणेश साह की दूसरी पत्नी थीं, और पारिवारिक कलह लंबे समय से चल रहा था। रविवार को इंदु ने खाना बनाने और दिवाली की तैयारियां करने के बाद घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने जांच की। पुलिस के अनुसार, इंदु की आत्महत्या संदिग्ध प्रतीत हो रही है, इसलिए गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मोहनपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट से 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

मोहनपुर के डुमरी उतरी पंचायत के बिनगामा गांव में 85 वर्षीय गरभु महतो की गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण मौत हो गई। 10 अक्टूबर को खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में कुल 13 लोग झुलस गए थे। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें