Skip to main content
Samastipur News

समस्तीपुर जंक्शन पर बागमती एक्सप्रेस हादसे के घायल यात्रियों का भव्य स्वागत, जानें कैसे पलटे 6 कोच!

समस्तीपुर: हाल ही में बागमती एक्सप्रेस के हादसे में घायल तीन यात्री समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे। रेलवे के वाणिज्य विभाग की टीम ने जंक्शन पर इन यात्रियों का स्वागत

विज्ञापन

समस्तीपुर: हाल ही में बागमती एक्सप्रेस के हादसे में घायल तीन यात्री समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे। रेलवे के वाणिज्य विभाग की टीम ने जंक्शन पर इन यात्रियों का स्वागत किया और उनकी देखभाल की। हादसे में घायल दरभंगा के चंदन कुमार मंडल, विनोद कुमार यादव और राहुल कुमार को रेलवे की ओर से भोजन-पानी की व्यवस्था की गई। इसके बाद उन्हें विशेष वाहन से घर भेजा गया।

विज्ञापन

राहुल कुमार, जो कोच अटेंडेंट थे और हादसे में सबसे अधिक चोटिल हुए थे, उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई। मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार, वाणिज्य अधीक्षक बृजेश कुमार और मुख्य टिकट निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह समेत अन्य रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना चेन्नई के क्वारापट्टीइ स्टेशन के पास हुई, जब बागमती एक्सप्रेस की छह बोगियां एक मालगाड़ी के इंजन से टकरा गईं, जिससे छह कोच पलट गए थे। इस हादसे में राहुल कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

घायलों को पहले ही रेलवे की ओर से सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें