प्रयागराज महाकुंभ में चर्चा का केंद्र बने Viral IIT WALE BABA अभय सिंह ने आश्रम छोड़ दिया है। IIT WALE BABA के अनुसार, वह कहां गए, यह किसी को नहीं पता। गुरुवार रात उनके माता-पिता भी जूना अखाड़े के 16 मढ़ी आश्रम पहुंचे, लेकिन तब तक वह वहां से जा चुके थे। यह खबर अब तेजी से फैल रही है।
Viral IIT WALE BABA ने आश्रम छोड़ने के पीछे का कारण

आश्रम के साधुओं ने बताया कि अभय सिंह लगातार मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। इससे उनका मानसिक तनाव बढ़ गया था। कुछ विवादित बयान भी उनकी परेशानी का कारण बने, जिसके चलते उन्होंने आश्रम छोड़ने का निर्णय लिया। IIT WALE BABA में यह जानकारी भी सामने आई है कि उनका यह कदम काफी सोच-समझकर लिया गया था।
IITian से संन्यासी बनने तक का सफर
हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले अभय सिंह का जन्म एक जाट परिवार में हुआ। उनके पिता कर्ण सिंह एक वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं। अभय ने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कनाडा में एक विमान निर्माण कंपनी में नौकरी की। viral IIT WALE BABA की कहानी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
IIT WALE BABA कनाडा में हाई सैलरी जॉब से भारत वापसी
अभय को कनाडा में हर महीने 3 लाख रुपये की सैलरी मिलती थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान, जब वह वहां फंस गए, तो उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर गहराई से सोचना शुरू किया। इसी दौरान उनकी रुचि अध्यात्म में बढ़ी। भारत लौटने के बाद उन्होंने फोटोग्राफी शुरू की और कई तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। यह बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है।
















