न्यूज़

Ghaziabad में दिल दहला देने वाली घटना, ऑनलाइन गेमिंग ने ली तीन बहनों की जान

न्यूज़

Supreme Court में खुद उतरी Mamata Banerjee, चुनावी सूची पर बड़ी कानूनी जंग

न्यूज़

Mumbai Airport पर बाल-बाल बचा बड़ा हादसा, टैक्सीवे पर भिड़े दो विमान

बिहार न्यूज़

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

न्यूज़

Epstein files दबाव में Modi? US डील पर Rahul Gandhi का बड़ा वार

मनोरंजन

Dhurandhar 2 Teaser ने बढ़ाई एक्साइटमेंट या किया निराश?

मनोरंजन

O Romeo विवाद: रिलीज से पहले फिल्म पर कोर्ट की रोक की मांग

न्यूज़

रुपया 1.2% मजबूत, Dollar के मुकाबले 90.4 तक पहुंचा

बिहार न्यूज़ / बिहार में पुलिसकर्मियों की आत्महत्याएं: 17 दिनों में 3 पुलिसकर्मियों ने की खुदकुशी, थानेदार, महिला सिपाही और एएसआई की संदिग्ध मौतें

बिहार में पुलिसकर्मियों की आत्महत्याएं: 17 दिनों में 3 पुलिसकर्मियों ने की खुदकुशी, थानेदार, महिला सिपाही और एएसआई की संदिग्ध मौतें

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार में पुलिसकर्मियों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 17 दिनों में तीन पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग कारणों से अपनी जान दे दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इनमें एक थानेदार, एक महिला सिपाही और एक एएसआई शामिल हैं, जिनकी संदिग्ध हालात में मौतें हुईं।

पिछले महीने की शुरुआत में थानेदार की फांसी से मौत

सितंबर के अंत में सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का शव उनके आवास में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। थानेदार की इस संदिग्ध मौत ने पूरे महकमे को झकझोर कर रख दिया। मुजफ्फरपुर में भी सेवा दे चुके कुंदन कुमार के मामले में आत्महत्या की बात सामने आई थी। उन्होंने अपनी बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया था।

दिवाली पर महिला सिपाही ने की आत्महत्या

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

दिवाली के मौके पर समस्तीपुर के पुलिस लाइन में एक और दर्दनाक घटना घटी। महिला बैरक के बाथरूम में मधेपुरा की निवासी सिपाही वंदना कुमारी का शव खिड़की में फांसी से लटका हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं, लेकिन मृतका के चेहरे पर चोट के निशान और अन्य संदिग्ध पहलुओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह और प्रेम संबंध इस आत्महत्या के पीछे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े

पटना में एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से की खुदकुशी

समस्तीपुर की घटना के ठीक एक दिन बाद पटना के ट्रैफिक संचालन कार्यालय, एकता भवन में तैनात एएसआई अजीत सिंह ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह छुट्टी लेना चाहते थे, लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं होने की वजह से वह तनाव में थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही में प्रमोशन पाकर एएसआई बने अजीत सिंह अपने दो बच्चों के पिता थे।

पुलिसकर्मियों की आत्महत्याओं से महकमे में चिंता

इन लगातार आत्महत्या की घटनाओं ने बिहार पुलिस महकमे को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पुलिसकर्मियों द्वारा आत्महत्या करने की वजहें स्पष्ट नहीं हो पाई हैं, लेकिन इन मामलों में तनाव, काम का दबाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसी समस्याओं की ओर इशारा हो रहा है। पुलिस विभाग ने इन घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं ताकि इनके पीछे की असल वजहें सामने आ सकें।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 2, 2024, 12:17 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार में पुलिसकर्मियों की आत्महत्याएं: 17 दिनों में 3 पुलिसकर्मियों ने की खुदकुशी, थानेदार, महिला सिपाही और एएसआई की संदिग्ध मौतें