Samastipur Election 2025 Date: 6 अक्टूबर 2025 को बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर मतदान की तारीख तय हो चुकी है। जिले में पहले चरण में वोटिंग होगी और प्रशासन ने निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
Samastipur Election 2025 कब होगा मतदान?
जिले में 10 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 6 नवंबर 2025 को मतदान कराया जाएगा। वहीं 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
जिले में कुल 29.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 15.63 लाख पुरुष, 13.68 लाख महिलाएं, और 30 मंग्लामुखी मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 3603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 1762 भवनों में स्थित होंगे। प्रशासन ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
Nomination Process और Model Code of Conduct लागू
समस्तीपुर जिले में नामांकन 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक किए जाएंगे। 18 अक्टूबर को संवीक्षा (Scrutiny) होगी और 20 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका रहेगा। इस दौरान जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि Model Code of Conduct (आदर्श आचार संहिता) का पालन सख्ती से किया जाए। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या प्रचार-प्रसार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक रहेगी। धार्मिक या मांगलिक कार्यों को इससे छूट दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि “Samastipur election” को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में कराने की तैयारी पूरी हो चुकी है।





















