BJP Candidates Third List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार देर रात अपनी तीसरी और आखिरी लिस्ट (BJP Candidates Third List) जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें से कई नाम सियासी हलचल पैदा करने वाले हैं। खास बात यह है कि राघोपुर सीट पर बीजेपी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ एक यादव उम्मीदवार सतीश यादव को मैदान में उतारा है। यह कदम राजनीतिक रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राघोपुर परंपरागत रूप से RJD का गढ़ माना जाता है।

बिहार की हॉट सीट राघोपुर पर सीधा मुकाबला

राघोपुर सीट एक बार फिर से सुर्खियों में है। यह सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां से RJD नेता तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी ने इस बार जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है और यादव वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए सतीश यादव को टिकट दिया है। यह रणनीति पार्टी के लिए 2025 के Bihar Elections 2025 में गेमचेंजर साबित हो सकती है।

इस कदम से यह साफ हो गया है कि बीजेपी ने इस चुनाव में जातीय संतुलन और राजनीतिक प्रभाव दोनों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। वहीं, PM Modi की जनसभाओं में राघोपुर जैसे क्षेत्रों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे यह सीट चर्चा में बनी रहे।

तीसरी लिस्ट में 18 नाम, कई विधायकों का कटा टिकट | BJP Releases Candidates Third List

बीजेपी ने अपनी तीसरी लिस्ट में 18 नेताओं के नाम शामिल किए हैं। इनमें रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडे, बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, नौतन से नारायण प्रसाद, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, पार्टी ने भभुआ की विधायक संगीता पासवान और मोहनिया के विधायक भरत बिंद को दोबारा मौका देकर उन्हें “पाला बदलने” का इनाम दिया है।

संबंधित खबरें (Also Read)