Congress Candidates First List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 15 अक्टूबर 2025 की देर शाम कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची (Congress Candidates First List) जारी कर दी। इस सूची में 16 नाम शामिल हैं, जिन्हें पार्टी का सिंबल भी सौंपा गया है। यह कदम तब उठाया गया जब बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने RJD प्रमुख लालू यादव से मुलाकात कर सीट बंटवारे पर चर्चा पूरी की।
बिहार कांग्रेस ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची (Bihar Congress First Candidate List 2025)
कांग्रेस ने इस बार कई नए और पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और सीनियर नेता शकील अहमद खान ने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल सौंपा। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने वैशाली से संजीव सिंह, रीगा से अमित कुमार टुना, विक्रम से अनिल कुमार, कदवा से शकील अहमद खान, और कुटुंबा से राजेश राम को टिकट दिया है।
वहीं, बेगूसराय से अमिता भूषण, सुलतानगंज से ललन कुमार, बरबीघा से त्रिशूलधारी सिंह, और औरंगाबाद से आनंद शंकर भी कांग्रेस उम्मीदवार बन गए हैं। इसके अलावा, फुलपरास से सुबोध मंडल, वजीरगंज से डॉ शशि शेखर सिंह, लखीसराय से अमरेश कुमार, बछवाड़ा से गरीब दास, रसड़ा से ब्रज किशोर रवि और अमरपुर से जितेंद्र सिंह को टिकट मिला है।
सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और RJD में चली लंबी खींचतान
इस बार Bihar Congress ने ज्यादा सीटों की मांग की थी। पार्टी चाहती थी कि उसे 2020 की तुलना में अधिक सीटें मिलें, लेकिन RJD प्रमुख इतने उदार नहीं दिखे। पिछले चुनाव में दी थीं, जिनमें से पार्टी सिर्फ जीत पाई थी। इस बार की बातचीत में कांग्रेस ने में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है, ताकि आने वाले में उसका प्रदर्शन बेहतर हो सके।





















