BJP Candidates Second List 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट (BJP Candidates Second List) जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें सबसे चर्चित नाम लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा के हैं। दोनों उम्मीदवारों के नाम सामने आते ही बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

बिहार चुनाव 2025 में BJP की दूसरी लिस्ट जारी (BJP Candidates Second List)

बुधवार शाम 5 बजे बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की, जिसमें कई नए चेहरे शामिल किए गए। दिलचस्प बात यह रही कि मंगलवार को ही बीजेपी में शामिल हुई लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी ने अलीनगर सीट से टिकट दिया। वहीं, पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इस सूची में अन्य प्रमुख नामों में रामचंद्र प्रसाद (हायाघाट), रंजन कुमार (मुजफ्फरपुर), सुभाष सिंह (गोपालगंज), केदारनाथ सिंह (बनियापुर), छोटी कुमारी (छपरा), विजय कुमार सिंह (सोनपुर), बीरेंद्र कुमार (रोसरा), सियाराम सिंह (बाढ़), महेश पासवान (अगिआंव) और राकेश ओझा (शाहपुर) शामिल हैं। यह सूची जारी होते ही BJP Candidates Candidates List सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।

मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा के नाम पर सबकी नज़र