Anant Singh Net Worth: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) से पहले नेताओं की संपत्ति का खुलासा जारी है। इसी कड़ी में मोकामा विधानसभा (Mokama Vidhan Sabha Chunav) से जदयू प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह (Anant Singh Mokama) की संपत्ति ने सभी का ध्यान खींचा है। हाल ही में दाखिल किए गए नामांकन पत्र के अनुसार, Anant Singh Net Worth करीब 37.18 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि उनकी पत्नी नीलम देवी उनसे भी अधिक संपत्ति की मालिक हैं।
अनंत सिंह की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल
जदयू प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह की चल संपत्ति लगभग 26.66 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 11.22 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं उनकी पत्नी नीलम देवी के पास चल संपत्ति 13.07 करोड़ और अचल संपत्ति 49.65 करोड़ रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि अनंत सिंह ने हाल ही में 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की टोयोटा लैंड क्रूजर कार खरीदी है, जो उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाती है।
दोनों पति-पत्नी को गहनों का भी शौक है, जिनके पास लगभग 91 लाख रुपये के जेवरात हैं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार उन पर वित्तीय लोन भी है अनंत सिंह पर लगभग 27.49 करोड़ और उनकी पत्नी पर 23.51 करोड़ रुपये का कर्ज दर्ज है।
मोकामा विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह का दमदार नामांकन
मोकामा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करते समय अनंत कुमार सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ जोरदार रोड शो किया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन दाखिल करने के दौरान अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर करीब 30 किलोमीटर लंबा रोड शो हुआ, जो बाढ़ से पचमहला गांव तक चला।





















