अगर आपको अब भी नहीं पता कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है, तो आप पक्का दुनिया से कटे हुए हैं। यह एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक ग्रुप है, जिसे तब ऑनलाइन शुरू किया गया था जब चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी; यह ग्रुप रातों-रात मशहूर हो गया है। अब शोबिज की दुनिया के लोग भी इससे जुड़ गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर तीन मिलियन से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं और कई मशहूर हस्तियां भी इसे फॉलो कर रही हैं। इनमें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और कोंकणा सेन शर्मा और ईशा गुप्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है।
इन स्टार्स के अलावा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को
उमर रियाज, अभिषेक निगम, उर्फी जावेद, नगमा मिराजकर, पूरव झा, शफक नाज और शेजान खान सहित कई अन्य टीवी कलाकार भी कॉकरोच जनता पार्टी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा और पंजाबी गायिका-अभिनेत्री हिमांशी खुराना भी सोशल मीडिया चर्चा में शामिल हो गए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी क्या है?
कॉकरोच जनता पार्टी नाम का एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक समूह हाल ही में ऑनलाइन शुरू किया गया। यह तब हुआ जब मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। अभिजीत दिपके द्वारा स्थापित कॉकरोच जनता पार्टी 16 मई को लॉन्च हुई थी और एक्स-इंस्टाग्राम पर तेजी से से फैल गई। पार्टी ने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर हजारों फ़ॉलोअर्स बना लिए और जो बात एक इंटरनेट मजाक के तौर पर शुरू हुई थी, वह एक वायरल राजनीतिक आंदोलन बन गई। कुछ ही दिनों में, यह पार्टी जेन जी का नया इंटरनेट जुनून बन गई है। इंस्टाग्राम रिल्स, एक्स और मीम पेजों पर, युवा मजाक में इस काल्पनिक राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की गुहार लगा रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के घोषणापत्र में क्या है?
कॉकरोच जनता पार्टी के घोषणापत्र में, कुछ मांगें शामिल हैं। इनमें मुख्य न्यायाधीशों के लिए रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा सीटों पर प्रतिबंध, सदन की सदस्य संख्या बढ़ाए बिना संसद में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण और दल-बदल करने वाले विधायकों और सांसदों पर 20 साल के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध शामिल है।
संबंधित खबरें (Also Read)
‘दृश्यम 3’ के क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश, आखिर जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार का क्या हुआ? क्या मोहनलाल फिर लौटेंगे ‘दृश्यम 4’ में?

Shahpur Patori railway station: मौत के मुंह में फंसी थीं 5 जिंदगियां!पटरी पर लेटकर मां ने बचाईं 5 जिंदगियां, ऊपर से गुजर गई पूरी मालगाड़ी

Samastipur Railway: रेलवे की जमीन पर अब नहीं चलेगा कब्जा! समस्तीपुर में हर इंच की होगी ऑनलाइन निगरानी

Samastipur: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला शहर! मोबाइल स्नैचिंग में दुकानदार को मारी गोली

यह भी पढ़ें- Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती! वायरल फोटो के बाद तेज हुई अटकलें







