Skip to main content
Samastipur News

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अपराध से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। Bihar के Samastipur जिले में दिनदहाड़े बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। इस वारदात में एक

विज्ञापन

अपराध से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। Bihar के Samastipur जिले में दिनदहाड़े बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। इस वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur: कैसे हुई पूरी वारदात?

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल गांव के पास की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पल्सर बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुलेट से जा रहे दो युवकों को पहले रोका। इसके बाद दोनों युवकों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। जान बचाने के लिए दोनों युवक पास के कब्रिस्तान की ओर भागे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें वहीं तक खदेड़ लिया और गोली मार दी।

विज्ञापन

कौन हैं पीड़ित युवक?

मृतक की पहचान भुसकौल निवासी अमित कुमार उर्फ फेकन के रूप में हुई है। दूसरे युवक राजीव कुमार को भी कई गोलियां लगी हैं और उसे गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस को क्या मिला मौके से?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।यह घटना एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें- Samastipur Special: Bihar में क्यों लगी शराब पर पूरी पाबंदी? इसके पीछे की असली वजह जानकर चौंक जाएंगे

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें