खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

मनोरंजन

Rajpal Yadav ने तिहाड़ में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस में बड़ा मोड़

खेल

RCB vs DC: RCB बनी दूसरी बार WPL चैंपियन, दिल्ली को हराकर फिर उठाई ट्रॉफी

नौकरी

CSBC Constable Recruitment 2026: अब बिहार पुलिस बनने का मौका, आज से शुरू आवेदन!

खेल

WPL 2026 Final: DC vs RCB, आज मिलेगा नया चैंपियन

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur Bank Loot News: समस्तीपुर बैंक लूट की पूरी कहानी, डकैतों ने सभी कर्मचारियों को बाथरूम में किया बंद

Samastipur Bank Loot News: समस्तीपुर बैंक लूट की पूरी कहानी, डकैतों ने सभी कर्मचारियों को बाथरूम में किया बंद

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur Bank Loot News: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई लूट की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। यह घटना जिले के सबसे व्यस्त इलाके में हुई, जहां अपराधियों ने करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और 15 लाख रुपये नकद लूट लिए। यह अब तक की सबसे बड़ी और सुनियोजित बैंक डकैती मानी जा रही है।

Samastipur Bank Loot: दिनदहाड़े बैंक में घुसे हथियारबंद डकैत

वारदात शुक्रवार को दोपहर के समय घटी जब बैंक सामान्य तरीके से काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आठ की संख्या में आए डकैत हथियारों से लैस थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना लिया और लगभग 45 मिनट तक लूटपाट की। एक अपराधी ने अंदर फायरिंग भी की, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

इसे भी पढ़े

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: अमित शाह ने रातों-रात बदल दी पूरी रणनीति, बीजेपी नेताओं में मचा हड़कंप!

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

डकैतों ने लूट के बाद सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को बाथरूम और अन्य कमरों में बंद कर दिया, ताकि वे भाग सकें। इसके बाद वे CCTV DVR, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ लेकर मौके से फरार हो गए।

Samastipur News: बैंक लूट की पहले से थी प्लानिंग

Samastipur Bank Loot News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र समस्तीपुर में लूट के बाद पुलिस जांच करती हुईSamastipur Bank Loot News

सूत्रों के अनुसार, यह लूट पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। अपराधियों ने दो सप्ताह तक बैंक की रेकी की थी और बैंक के इंटीरियर के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर ली थी। ऐसा माना जा रहा है कि डकैतों को गोल्ड लोन और लॉकर लोकेशन की सटीक जानकारी थी, जो किसी आंतरिक व्यक्ति की संलिप्तता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़े

Samastipur News Today: बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने बैंक की सुरक्षा प्रणाली और पुलिस की तत्परता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और बैंक की सुरक्षा खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बैंक में न तो सुरक्षा गार्ड तैनात था और न ही सायरन सिस्टम सक्रिय था।

अब पुलिस सायरन सिस्टम और बैंक की आंतरिक सुरक्षा तकनीक की जांच कर रही है। यह भी सामने आया कि लूटा गया सोना अधिकतर गोल्ड लोन धारकों और लॉकर में जमा ग्राहकों का था, जिसकी अनुमानित कीमत 7 से 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े

Samastipur Police In Action: अपराधियों की तलाश शुरू

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई। एसपी अशोक मिश्रा के आदेश पर एक SIT टीम का गठन किया गया, जिसकी कमान सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे को सौंपी गई है। पुलिस ने ताजपुर, मुसरीघरारी, बंगरा सहित आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अपराधी वारदात के बाद वैशाली जिले की ओर भागे। अब समस्तीपुर पुलिस ने वैशाली और अन्य जिलों की पुलिस से सहयोग मांगा है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़े

Samastipur Bank Loot Impact: बैंकिंग सिस्टम और कानून-व्यवस्था पर सवाल

यह लूटकांड न सिर्फ समस्तीपुर बल्कि पूरे बिहार के बैंकिंग सिस्टम और पुलिस प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों पर सवालिया निशान लगा चुका है। इतनी बड़ी रकम का इस तरह दिनदहाड़े लूट लिया जाना यह दर्शाता है कि बैंक की आंतरिक सुरक्षा और पुलिस की निगरानी में कहीं न कहीं गंभीर चूक हुई है।

बैंक की ओर से बताया गया कि ग्राहकों को हुए नुकसान की भरपाई बैंक की पॉलिसी और जांच के आधार पर तय की जाएगी। फिलहाल बैंक ने जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग देने की बात कही है।

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : मई 8, 2025, 04:42 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur Bank Loot News: समस्तीपुर बैंक लूट की पूरी कहानी, डकैतों ने सभी कर्मचारियों को बाथरूम में किया बंद