मंचन कुमारी के चाचा लक्ष्मी साह ने बताया कि लगभग तीन साल पहले मंचन की शादी पंकज साह से हुई थी और उनकी दो साल की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले 1 लाख रुपये नकद और एक पल्सर बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मृतका के साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।

इसे भी पढ़े

शनिवार को मृतका के जेठ ने फोन कर परिजनों को मंचन की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो देखा कि मंचन कुमारी का शव घर के अंदर चौकी पर पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आनंद कश्यप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-