बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CSBC Constable Recruitment 2026 के तहत योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है। इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह न केवल स्थायी सरकारी नौकरी का अवसर है, बल्कि इसमें आकर्षक वेतन और सामाजिक सम्मान भी जुड़ा है।
CSBC बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: योग्यता और आयु सीमा क्या है?
CSBC भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। यह शैक्षणिक योग्यता बिहार पुलिस में प्रवेश का पहला आधार मानी गई है। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिससे अधिक संख्या में उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकें।
वेतन की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, अन्य सरकारी भत्ते और प्रमोशन की संभावनाएं भी जुड़ी होंगी। यही वजह है कि यह भर्ती न केवल तात्कालिक रोजगार, बल्कि लंबे समय की करियर सुरक्षा भी प्रदान करती है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न: कैसे होगी तैयारी?
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
- लिखित परीक्षा (दो पेपर – कुल 200 अंक)
- शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन
परीक्षा पैटर्न:
लिखित परीक्षा (Written Exam)
- कुल पेपर: 2
- कुल अंक: 200 (प्रत्येक पेपर 100 अंक)
- प्रश्न प्रकार: Objective (MCQ)
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक कटेंगे
- क्वालिफाइंग मार्क्स: न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य
Paper–1 (100 अंक)
- तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
- हिंदी व्याकरण
- अंग्रेजी व्याकरण
Paper–2 (100 अंक)
- सामान्य अध्ययन एवं करंट अफेयर्स
- गणित
- बिहार राज्य से संबंधित सामान्य विज्ञान
आवेदन प्रक्रिया: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
आवेदन वेबसाइट और प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट: csbc.bih.nic.in
- वेबसाइट पर Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल बनाएं
- व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
यह भी पढ़ें:- BPSSC SI 2026 Syllabus Out! बिहार पुलिस SI निषेध में किन टॉपिक से आते हैं सवाल?