Diwali Muhurat Trading: अगर आप एक शेयर बाजार के निवेशक या ट्रेडर हैं, तो दिवाली के दिन आपके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि इस धार्मिक मौके पर व्यापार करना शुभ माना जाता है। हम सभी जानते हैं कि भारतीय शेयर बाजार शनिवार/रविवार और त्योहारों के दिन बंद रहता है।
लेकिन दिवाली के दिन भी शेयर बाजार बंद होता है, लेकिन इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसलिए, यह दिन शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण है और इसलिए दिवाली के दिन आपको कुछ समय के लिए ट्रेडिंग और स्टॉक खरीदने का मौका मिलता है, ताकि आप इस शुभ दिन का फायदा उठा सकें और शेयर बाजार से अच्छे पैसे कमा सकें।
दिवाली के दिन शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग का समय होता है, जिसमें आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर सकते हैं। आइए इस Diwali Muhurat Trading के बारे में जानते हैं।

Diwali Muhurat Trading क्या है?
Diwali Muhurat Trading का मतलब है कि इस दिन शेयर बाजार में व्यापार करने का एक विशेष मुहूर्त होता है, जिससे आप शेयर खरीद सकते हैं और ट्रेडिंग कर सकते हैं। इस दिन का मुहूर्त शाम 6:15 से लेकर 7:15 PM तक रहता है, जिसमें आप ट्रेडिंग कर सकते हैं।























