Stocks Market Today 17 October 2025: आज 17 अक्टूबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market Today) एक बार फिर चर्चा में है। बीते दिनों Sensex और Nifty दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी और आज निवेशकों की नजर कुछ खास स्टॉक्स पर रहने वाली है। इन शेयरों में Infosys, Wipro, Jio Financial Services, Fortis Healthcare, JSW Energy, और Godrej Industries जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। इन कंपनियों के Quarterly Results, नए प्रोजेक्ट्स और सेक्टर अपडेट्स ने मार्केट में हलचल बढ़ा दी है।

Sensex-Nifty में तेजी, निवेशकों के लिए उत्साह का माहौल

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को BSE Sensex 862 अंकों की बढ़त के साथ 83,467.66 पर बंद हुआ जबकि NSE Nifty 261 अंकों की उछाल के साथ 25,585.30 पर पहुंचा। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि FMCG Sector Stocks और बैंकिंग शेयरों में आई खरीदारी ने इस उछाल को मजबूती दी है।

मार्केट में swadesh और power company सेक्टर के शेयरों ने भी बेहतर परफॉर्म किया है। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक दिवाली सीजन में मुनाफा बुकिंग से पहले अपने पोर्टफोलियो को बैलेंस करने की तैयारी में हैं।

आज के प्रमुख स्टॉक्स: Infosys, Wipro, Jio Financial Services

आज निवेशकों की नजर जिन स्टॉक्स पर रहने वाली है, उनमें सबसे आगे है Infosys। कंपनी का मुनाफा इस तिमाही में 13.2% बढ़कर ₹7,364 करोड़ तक पहुंच गया है और ₹23 प्रति शेयर का interim dividend घोषित किया गया है।

संबंधित खबरें (Also Read)