Tata Capital IPO Listing: टाटा कैपिटल IPO की लिस्टिंग की तारीख अब निवेशकों के लिए मुख्य फोकस में है, खासकर शेयर अलॉटमेंट पूरा होने के बाद। टाटा समूह की इस प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी का आईपीओ इस साल के सबसे बड़े पब्लिक ऑफरिंग में से एक रहा, जो 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Tata Capital IPO लिस्टिंग की तारीख

Tata Capital IPO के शेयरों के अलॉटमेंट को 9 अक्टूबर, 2025 को अंतिम रूप दिया गया। सफल आवेदकों के डीमैट खातों में शेयर 10 अक्टूबर, 2025 तक क्रेडिट कर दिए गए हैं। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर आवंटित नहीं हुए, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया भी उसी दिन पूरी कर दी गई है।

टाटा कैपिटल आईपीओ की लिस्टिंग तिथि 13 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पर लिस्ट होंगे। यह ₹15,511.87 करोड़ रुपये का आईपीओ भारत के शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ी एनबीएफसी लिस्टिंग में से एक बनने जा रहा है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और लिस्टिंग के संकेत

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर नजर रखने वाली वेबसाइटों के अनुसार, टाटा कैपिटल आईपीओ का GMP (Grey Market Premium) लिस्टिंग से ठीक पहले काफी कम हो गया है। शुरुआती दिनों में ₹30 तक पहुंचने के बाद, यह घटकर मामूली प्रीमियम पर आ गया है, जो ₹0 से ₹6.50 रुपये के बीच है।