XRP And Bitcoin: 30 जुलाई 2025 को क्रिप्टो जगत में बड़ी हलचल मचने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति वर्किंग ग्रुप की पहली रिपोर्ट XRP को राष्ट्रीय क्रिप्टो एसेट घोषित कर सकती है, वहीं SEC की 31 जुलाई की क्लोज़्ड मीटिंग Ripple केस पर अंतिम फैसला ले सकती है। ये दोनों घटनाएं XRP और Bitcoin की कीमतों में बड़ी उछाल ला सकती हैं।
इन फैसलों के आने से पहले ही क्रिप्टो इन्वेस्टर्स में जबरदस्त उत्साह और घबराहट दोनों देखी जा रही है। XRP को रिज़र्व एसेट के रूप में मान्यता मिलती है या Ripple केस निपटता है, तो यह क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ सकता है। दूसरी ओर, Bitcoin की कीमतों में पिछले दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लेकिन अगर XRP को ETF और कानूनी मान्यता मिलती है, तो Bitcoin को भी इसका अप्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है। ऐसे में XRP और Bitcoin के निवेशकों के लिए यह 48 घंटे बेहद निर्णायक हो सकते हैं।
XRP और Bitcoin को मिल सकता है बड़ा समर्थन

अमेरिकी सरकार की डिजिटल एसेट्स पर राष्ट्रपति वर्किंग ग्रुप की पहली रिपोर्ट 30 जुलाई को पेश की जा रही है। अगर इस रिपोर्ट में XRP को राष्ट्रीय क्रिप्टो रिज़र्व एसेट के रूप में पहचान मिलती है, तो यह खबर बाजार की दिशा को पूरी तरह बदल सकती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, XRP की मांग में अचानक तेज़ उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत में ऐतिहासिक वृद्धि संभव है। यही कारण है कि निवेशक इन 48 घंटों को लेकर बेहद सतर्क और उत्साहित हैं।
Ripple केस पर SEC का अगला कदम क्या होगा?

















