Pace Digtek के शेयर में हाल ही बड़ी तेज़ी देखने को मिली है, जब दिग्गज वैश्विक निवेशक Morgan Stanley ने इसके 12 लाख शेयर खरीदे। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए, ब्रोकेज फर्म Arihant capital ने इसे “बाय” रेटिंग दी है और अनुमान लगाया है कि यह शेयर 75% तक की उछाल दे सकता है। कंपनी की बैटरी स्ट्रेज और दूरसंचार (टेलीकॉम) जैसे भविष्य के महत्पूर्ण क्षेत्रों में मजबूत मौजूदगी है, जो इसे बाज़ार में तेज़ी से उभरता हुआ सितारा बना रही है।

Morgan Stanley का विषय इतनी चर्चा में क्यों?

पेस डिजिटेक नामक तेज़ी से उभरती हुई रिन्यूएबल एनर्जी और टेलीकॉम कंपनी इस समय बाज़ार के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसकी मुख्य वजह यह है कि वैश्विक निवेश दिग्गज मार्टन स्टेनली ने कंपनी के लगभग 12 लाख शेयर खरीदकर इसमें बड़ा भरोसा दिखाया है। यह बड़ा निवेश कंपनी में निवेशकों के विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

अपनी लिस्टिंग के समय, पेस डिजिटेक का शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 4% प्रीमियम पर खुला था, जो इसकी शुरुआती मजबूती को दर्शाता है। अब, ब्रोकेज फर्म अरिहंत कैपिटल ने भी इस स्टॉक को कवर करना शुरू कर दिया है और इसे “बाय” रेटिंग दी है और ₹385 का टारगेट प्राइस रखा है, जो इसके वर्तमान स्तर ₹225 से लगभग 75% अधिक उछाल का संकेत है

Page Digitek: भारत की ऊर्जा क्रांति में एक अग्रणी भूमिका

ब्रोकेज फर्म अरिहंत कैपिटल में अनुसार , पेस डिजिटक भारत के एनर्जी सिस्टम (Energy System) में हो रहे बड़े बदलावों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी का भविष्य विशेष रूप से बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टरों में अत्यंत उज्जवल दिख रहा है।