Best LIC Scheme: अगर आप एक ऐसी बीमा योजना की तलाश में हैं जिसमें हर महीने कमाई हो, लंबी सुरक्षा मिले और टैक्स बचत भी हो, तो एलआईसी (LIC) की कुछ बेहतरीन स्कीम्स आपके लिए ही हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर न सिर्फ 100 साल तक का जीवन कवरेज मिलता है, बल्कि सालाना रिटर्न और बोनस का भी लाभ मिलता है।
आज हम बात कर रहे हैं Best LIC Scheme की, जो 2025 में निवेश के लिहाज से सबसे सुरक्षित और फायदेमंद मानी जा रही है। इसमें LIC जीवन शिरोमणि, जीवन उमंग, जीवन आज़ाद जैसी स्कीमें शामिल हैं, जो निवेशकों को सुरक्षा, सेविंग और गारंटीड इनकम का पैकेज देती हैं। ये स्कीमें सैलरी पाने वालों से लेकर फ्रीलांसर्स और रिटायर्ड लोगों तक – सभी के लिए एक स्मार्ट विकल्प हैं। अगर आप भी भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो ये रिपोर्ट आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी: High Income वालों के लिए शानदार विकल्प
इस पॉलिसी को खास उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो उच्च इनकम ग्रुप में आते हैं और अपने निवेश को सुरक्षित रखना चाहते हैं। यह एक non-linked, individual savings insurance plan है। अगर आप इस योजना में ₹1 करोड़ सम एश्योर्ड लेते हैं, तो ₹94,000 मासिक प्रीमियम देना होगा। इसमें सिर्फ 4 साल प्रीमियम देना होता है और सुरक्षा 100 साल तक बनी रहती है। यह योजना उन निवेशकों के लिए है जो चाहते हैं कि उनका पैसा सुरक्षित रहे और साथ ही एक अच्छा रिटर्न भी मिले।
Jeevan Anand Policy: कम निवेश, बड़ा फायदा

अगर आप बहुत ज्यादा प्रीमियम नहीं देना चाहते, तो LIC की Jeevan Anand Policy आपके लिए बेहतरीन है।इसमें रोजाना सिर्फ ₹45 की बचत से आप ₹25 लाख तक का फंड बना सकते हैं। मासिक ₹1,358 के प्रीमियम से यह योजना शुरू होती है।






















