Best 3 IPO Open Today know GMP: बताते चले की 29 जुलाई 2025, मंगलवार से तीन प्रमुख कंपनियों के IPO निवेश के लिए खुले हैं। इस हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर आया है। तीनों IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी निवेशकों को शानदार रिटर्न का संकेत दे रहे हैं। ये IPO हैं – Aditya Infotech Ltd, Laxmi India Finance Ltd और Kaytex Fabrics Ltd

तीनों IPO अलग-अलग सेगमेंट से हैं, जहां Aditya और Laxmi इंडिया मेन बोर्ड से हैं और Kaytex SME सेगमेंट से है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इन IPOs में निवेश क्यों किया जाए, इनका GMP क्या है और लिस्टिंग पर कितना फायदा हो सकता है।

1. Aditya Infotech IPO: ग्रे मार्केट में सबसे ज्यादा धूम

Aditya Infotech IPO आज से ओपन है और इसकी बोली 31 जुलाई तक लगाई जा सकती है। इस कंपनी का इश्यू साइज ₹1,300 करोड़ है और इसका प्राइस बैंड ₹640 से ₹675 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 22 शेयर हैं यानी कम से कम ₹14,850 का निवेश जरूरी होगा।

IPO GMP की बात करें तो Aditya Infotech IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मंगलवार सुबह इसका GMP ₹255 था, यानी ये शेयर लिस्टिंग के समय करीब ₹930 पर लिस्ट हो सकता है – जो कि लगभग 37.78% प्रीमियम है।

इस कंपनी का ब्रांड CP Plus है, जो भारत में सिक्योरिटी कैमरा और निगरानी समाधानों के लिए प्रसिद्ध है। ब्रोकिंग हाउस ने इसे सावधानी से निवेश करने की सलाह दी है क्योंकि कंपनी की वैल्यूएशन थोड़ी ज्यादा है। लेकिन ब्रांड पार्टनरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत है।

2. Laxmi India Finance IPO: ग्रामीण भारत की NBFC

Laxmi India Finance Ltd का IPO भी आज से ओपन है और 31 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। इस फाइनेंस कंपनी का इश्यू साइज ₹254.26 करोड़ है। इसका प्राइस बैंड ₹150 से ₹158 प्रति शेयर है। एक लॉट में 94 शेयर मिलेंगे, यानी कम से कम ₹14,852 का निवेश करना होगा।