दरभंगा: दरभंगा में एक गंभीर और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 महीने के नवजात का शव कूड़ेदान के पास पाया गया। बुधवार को सफाई कर्मियों ने शंकर चौक के निकट इस नवजात के शव को देखा, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
कूड़ेदान के पास नवजात का शव: CCTV में एक महिला फेंकती दिखी
जाले नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि पवन कुमार मेहता ने मामले की जानकारी जाले थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए DMCH भेज दिया है। पवन कुमार मेहता ने बताया कि शव बरामद होने के बाद आसपास के CCTV फुटेज की जांच की गई। इसमें एक महिला कर्मचारी, जो पास के निजी नर्सिंग होम में काम करती है, को नवजात का शव कूड़ेदान में फेंकते हुए देखा गया।
जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और भ्रूण हत्या की समस्या
जाले नगर परिषद क्षेत्र के उप चेयरमैन शमशाद खान ने बताया कि इससे पहले भी भ्रूण हत्या के मामले उजागर हो चुके हैं। उन्होंने लगभग एक साल पहले अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर सभी अस्पतालों की जांच करने की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते निजी नर्सिंग होम में गर्भपात धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी धीरेंद्र कपूर और रामु प्रसाद सिंह ने कहा कि सड़क पर 5 महीने के नवजात का शव फेंकना एक शर्मनाक और अमानवीय कृत है। उन्होंने मांग की कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
मामले की जांच जारी: जाले थाना अध्यक्ष का बयान
जाले थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए DMCH भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Samastipur Government Teacher Death News: दरभंगा में समस्तीपुर के शिक्षक ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका

Bihar News: मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग, विवाद बढ़ा

दरभंगा में पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक

Bihar के दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा: गश्ती के दौरान डायल 112 की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत, 2 घायल

जांच टीम का गठन: जाले रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से एक जांच टीम का गठन किया गया है, जो जाले नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे सभी निजी अस्पतालों की जांच करेगी।
यह घटना एक बार फिर से समाज में व्याप्त गंभीर समस्याओं को उजागर करती है, जिन्हें शीघ्र समाधान की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़े :-
- बिहार में खौफनाक वारदात: ठेकेदार पर फायरिंग, पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल
- बेगूसराय में भयानक सड़क हादसा: मजदूर और महिला ने गंवाई जान, परिवार में मातम
- बिहार शिक्षक समाचार: दिवाली-छठ से पहले शिक्षा विभाग ने दी खुशखबरी, छुट्टियों का नया आदेश
- बेगूसराय में प्रिंसिपल का हैरान कर देने वाला कृत्य: छात्र को पीटा और कुल्ला फेंका
- हैरान करने वाला मामला: बेगूसराय में दोस्त की हत्या और शव काटने की सच्चाई!


















