दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएमएनयू) में एक नई विवादित घटना सामने आई है। यहां के रजिस्ट्रार डॉ. अजय कुमार पंडित ने स्वास्थ्य कारणों से 30 अक्टूबर से विश्वविद्यालय से अवकाश लिया था और इस दौरान उन्होंने अपना प्रभार प्रो. विजय कुमार यादव को सौंपा था। अब जब वह स्वास्थ्य जांच करवाकर लौटे हैं, तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट मांगा है, जो विवाद का कारण बन गया है।

सिविल सर्जन के प्रमाणपत्र के बावजूद नया विवाद

डॉ. पंडित ने सिविल सर्जन से स्वास्थ्य जांच करवाकर फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त किया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनः न्यूरोसर्जन से स्वास्थ्य जांच कराने का आदेश दिया। इसके बाद प्रो. विजय कुमार यादव ने डॉ. पंडित को प्रभार देने से इनकार कर दिया। इससे विश्वविद्यालय में चर्चा का माहौल बन गया है।

इसे भी पढ़े

न्यूरोसर्जन द्वारा जांच की मांग

सिविल सर्जन द्वारा दिया गया रिपोर्ट प्रशासन के लिए अपर्याप्त साबित हुआ। कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो. यादव ने डॉ. पंडित की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर डीएमसीएच या पीएमसीएच के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन से जांच कराने की मांग की। इस दौरान डॉ. पंडित के चिकित्सक ने उन्हें मस्तिष्क की गतिविधियों की जांच के लिए ईईजी परीक्षण की सलाह दी थी, जिसे लेकर कार्यकारी रजिस्ट्रार ने अपनी चिंता जताई।

डॉ. पंडित का स्वास्थ्य स्थिति पर बयान

डॉ. अजय कुमार पंडित ने कहा कि उन्होंने 21 दिसंबर को विश्वविद्यालय में योगदान दिया था और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, “मैं मेडिकल बोर्ड के सामने अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट लेकर उपस्थित हुआ था और अब फिर से जांच कराने का पत्र दिया गया है। कुलपति के आदेश मिलते ही मैं अपना कार्य शुरू कर दूंगा।”

संबंधित खबरें (Also Read)