Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका तनु कुमारी (22 वर्ष) की शादी फरवरी 2024 में दरभंगा के जयदेवपट्टी गांव निवासी राहुल झा से हुई थी। आठ महीने पहले ही हुई इस शादी के बाद, मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए तनु को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी थी।

मायके वालों का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुरालवालों ने बुलेट बाइक और ढाई लाख रुपये की मांग की थी। दहेज की यह मांग पूरी न हो पाने के कारण तनु को हत्या कर दी गई, और शव को जला कर आरोपी फरार हो गए।

दहेज की मांग और उत्पीड़न का आरोप

तनु के पिता, नूनू झा ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनकी बेटी को ससुरालवालों की ओर से लगातार तंग किया जा रहा था। तनु ने घर लौटकर अपने माता-पिता को बताया था कि उसके ससुरालवाले बुलेट बाइक और ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस पर परिवार ने कई बार दामाद और उसके परिवार के साथ समझौता करने की कोशिश की, लेकिन मामला हल नहीं हो सका। कुछ समय बाद, तनु को ससुरालवाले घर से लेकर वापस अपने घर ले गए, और 9 नवम्बर को उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े

मौत के बाद शव को जलाया

पुलिस की जांच में सामने आया कि तनु की हत्या के बाद ससुरालवालों ने शव को एक ईंट भट्ठे के पास जलाकर पूरी तरह से नष्ट करने की कोशिश की। घनश्यामपुर थाना के थानाध्यक्ष अजित कुमार ने पुष्टि की कि शव जलाने की घटना सत्य है और यह एक सुनियोजित हत्या का हिस्सा प्रतीत होती है।

संबंधित खबरें (Also Read)