दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलनी और धरौड़ा गांव में मंगलवार रात एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना में चोरों ने बंद पड़े कमरों के ताले तोड़कर 15 हजार नकद और लगभग साढ़े सात लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

चोरी का तरीका: ताले तोड़कर घुसे चोर, महिलाओं के कमरे की कुंडी भी लगाई गई थी

जानकारी के अनुसार, बलनी के दिलीप कुमार झा उर्फ झपसू के घर में चोरों ने उनके बंद दो कमरों का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। दिलीप ने बताया कि वह दरवाजे पर सो रहे थे, और चोरों ने गेट के अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। चोरों ने महिलाओं के सोने के कमरे की कुंडी भी बाहर से लगाकर, दो बंद कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर चोरी की।

चोरों ने आलमारी और ट्रंक को तोड़कर सभी जेवरात और नकद रकम चुरा ली। दिलीप ने यह भी बताया कि चोर जाते-जाते घर के तोते और लड्डू गोपाल भगवान की मूर्ति भी अपने साथ ले गए। घर की चहारदीवारी के बाहर रखी एक छोटी टोपिया को पलट कर, चोरों ने चहारदीवारी पार करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

SPONSORED CONTENTAdvertisement
इसे भी पढ़े

चोरी में हुए नुकसान की जानकारी

दिलीप कुमार झा ने बताया कि चोरी में उनकी सोने की तीन चेन, तीन कान की बालियां, एक जोड़ी कान के टाप्स, मनटीका सेट, दो अंगूठियां, एक नथिया, पांच अठन्नी व करीब ढाई भर चांदी के सिक्के सहित 15 हजार रुपये नकद चुराए गए हैं।