दरभंगा, बिहार: बिहार पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है, जहां दरभंगा जिले के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर किया है। एसएसपी ने वारंटियों से अवैध वसूली और उन्हें रिहा करने की घटना में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को सूचना मिली थी कि फेकला थाना के पुलिसकर्मी गिरफ्तार वारंटियों से मोटी रकम वसूलकर उन्हें छोड़ देते हैं। इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद फेकला थानाध्यक्ष पूजा कुमारी और दारोगा पन्ना लाल सिंह को निलंबित कर दिया गया।

एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की। दोनों निलंबित अधिकारियों को पुलिस केंद्र दरभंगा में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

एसएसपी ने दिया सख्त संदेश

दरभंगा के एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई का असर यह हुआ कि थानों ने अलर्ट मोड में काम करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 136 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शराब की बड़ी मात्रा में बरामदगी की गई है।