Bihar Journalist Pension Yojana: बताते चले की दिनांक 26 जुलाई 2025, शनिवार को बिहार के पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “Bihar Journalist Pension Yojana” के तहत नया ऐलान किया है। अब योग्य पत्रकारों को ₹15,000 मासिक पेंशन दी जाएगी, जो पहले ₹6,000 थी। यह कदम पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा और उनके सम्मानजनक जीवन यापन के लिए उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस घोषणा को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अमूल्य है और उनके भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इस योजना के तहत अब पुराने पेंशनभोगी पत्रकारों के परिवार को भी बड़ा लाभ मिलेगा। योजना का स्वरूप अब अधिक व्यापक और लाभकारी हो गया है। यह फैसला बिहार की पत्रकारिता को मजबूती देने और पत्रकारों को आश्वस्त करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला | CM Nitish Kumar Major Decision

Bihar Journalist Pension Yojana के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पत्रकारों को ₹15,000 मासिक पेंशन देने का ऐलान
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकारों को ₹15,000 मासिक पेंशन देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के हित में यह ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बताया कि अब सभी पात्र सेवानिवृत्त पत्रकारों को ₹15,000 प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इससे पहले यह राशि केवल ₹6,000 थी, जो वर्षों से बिना बदलाव जारी थी। नीतीश कुमार ने यह घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की और इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने की दिशा में एक प्रतिबद्धता बताया।

SPONSORED CONTENTAdvertisement