न्यूज़

Ghaziabad में दिल दहला देने वाली घटना, ऑनलाइन गेमिंग ने ली तीन बहनों की जान

न्यूज़

Supreme Court में खुद उतरी Mamata Banerjee, चुनावी सूची पर बड़ी कानूनी जंग

न्यूज़

Mumbai Airport पर बाल-बाल बचा बड़ा हादसा, टैक्सीवे पर भिड़े दो विमान

बिहार न्यूज़

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

न्यूज़

Epstein files दबाव में Modi? US डील पर Rahul Gandhi का बड़ा वार

मनोरंजन

Dhurandhar 2 Teaser ने बढ़ाई एक्साइटमेंट या किया निराश?

मनोरंजन

O Romeo विवाद: रिलीज से पहले फिल्म पर कोर्ट की रोक की मांग

न्यूज़

रुपया 1.2% मजबूत, Dollar के मुकाबले 90.4 तक पहुंचा

बिहार न्यूज़ / बिहार न्यूज़: सुपौल में शराब लदी स्कॉर्पियो ने डायल 112 वाहन में मारी टक्कर, तस्कर हुए गिरफ्तार

बिहार न्यूज़: सुपौल में शराब लदी स्कॉर्पियो ने डायल 112 वाहन में मारी टक्कर, तस्कर हुए गिरफ्तार

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

सुपौल जिले में किशनपुर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की एक स्कॉर्पियो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस दौरान शराब लदी स्कॉर्पियो ने डायल 112 की खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण तस्कर पकड़े गए और पुलिस कर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार


मंगलवार रात करीब 10 बजे, किशनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की स्कॉर्पियो में 810 लीटर नेपाली देशी शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के बाद, एसआई नागमणि मधुकर के नेतृत्व में पुलिस बल ने गोल चौक के निकट वाहन की जांच शुरू की।

जब पुलिस ने स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया, तो वाहन चालक ने तेज़ गति से भागने की कोशिश की। पुलिस ने गश्ती गाड़ी से उसका पीछा किया, लेकिन भागते समय स्कॉर्पियो ने गोल चौक के निकट खड़ी डायल 112 की गाड़ी में टक्कर मार दी।

टायर ब्लास्ट होने से पकड़ाए तस्कर


स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद, चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अचानक बंद हो गया और टायर भी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में डायल 112 की गाड़ी को गंभीर नुकसान हुआ और गाड़ी में बैठे एएसआई सोनल कुमार घायल हो गए।

प्रशिक्षु डीएसपी नीतू सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। गाड़ी के चालक की पहचान 19 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई, जो भपटियाही थाना क्षेत्र के सरायगढ़ वार्ड 12 का निवासी है। दूसरे सवार की पहचान 20 वर्षीय शिवा कुमार के रूप में हुई, जो मधेपुरा जिले के गम्हरिया वार्ड 16 का निवासी है।

शराब की बरामदगी


गाड़ी की जांच के दौरान पुलिस ने 30 बोरे में 90 कार्टन, जिनमें 300 एमएल की 2700 बोतलें शामिल थीं, कुल 810 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 10, 2024, 03:40 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार न्यूज़: सुपौल में शराब लदी स्कॉर्पियो ने डायल 112 वाहन में मारी टक्कर, तस्कर हुए गिरफ्तार