Skip to main content
Samastipur News

बिहार हिंदी न्यूज: बदमाशों ने कांट्रेक्टर को मारी गोली, मुजफ्फरपुर में ताजा मामला

मुजफ्फरपुर, बिहार: मुजफ्फरपुर हिंदी न्यूज में ताजा जानकारी के अनुसार, बासोकुंड गांव में दिनदहाड़े एक ठेकेदार को गोली मारने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर, बिहार: मुजफ्फरपुर हिंदी न्यूज में ताजा जानकारी के अनुसार, बासोकुंड गांव में दिनदहाड़े एक ठेकेदार को गोली मारने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार पिंटू सिंह (35) पर शनिवार सुबह लगभग 11 बजे उस समय हमला किया जब वह मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे। यह घटना सरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है और इस मामले को लेकर एसडीपीओ कुमार चंदन ने जानकारी दी है।

खबर सुनें
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और परिवार वालों के अनुशार पिंटू सिंह को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, पिंटू सिंह की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार

पिंटू सिंह ने बयान दिया है कि उन्हें लाल रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पट्टेदारों के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घरेलू विवाद में गोलीबारी की घटना के पीछे उनके भतीजे का हाथ हो सकता है।

एसडीपीओ कुमार चंदन ने इस मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “घटना के पीछे पारिवारिक विवाद प्रतीत होता है, और हम जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।”

बिहार क्राइम की इस घटना ने क्षेत्र के निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पिंटू सिंह को मिलनसार और शांत व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, और इस प्रकार की हिंसा ने गांव के लोगों को हिला कर रख दिया है। स्थानीय लोग त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े :-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें