मुजफ्फरपुर: जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरआई टीम ने ₹1.5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त की है। तस्करों ने इन सिगरेटों को बांस के बीच छिपा कर एक कंटेनर
मुजफ्फरपुर: जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरआई टीम ने ₹1.5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त की है। तस्करों ने इन सिगरेटों को बांस के बीच छिपा कर एक कंटेनर में दिल्ली भेजने की योजना बनाई थी। जब्त सिगरेट म्यांमार से बनी बताई जा रही हैं।
सिगरेट बांस के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी
नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप जिले से होकर दिल्ली की ओर तस्करी के लिए भेजी जा रही है। जब डीआरआई टीम ने कंटेनर की जांच की, तो पाया कि उसमें बांस के बीच म्यांमार में बनी सिगरेट की एक बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। यह खेप गुवाहाटी होते हुए दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी।
दो तस्कर गिरफ्तार
डीआरआई की टीम ने छापेमारी के दौरान यूपी के मुरादाबाद जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे विदेशी सिगरेट को नए साल के मौके पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले थे। टीम उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़े
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि म्यांमार में बनी सिगरेट की तस्करी मुजफ्फरपुर के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने जांच तेज की और गायघाट थाना क्षेत्र के एनएच 57 टोल प्लाजा पर एक कंटेनर को रोका। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें बांस के बीच विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप छिपाई हुई मिली, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।
डीआरआई टीम अब नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है
डीआरआई की टीम अब जब्त की गई सिगरेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। तस्करी के इस नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़े :-
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है।
मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है।
मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ।
डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ।
मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।