बिहार के पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार की वजह से हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो लोगों की जान ले ली। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्णिया: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

पूर्णिया में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के सोनौली चौक के पास हुई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वीरपुर पोखरिया निवासी मोहम्मद जाहिर के बेटे जसिन (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों में पसरा मातम

मृतक के भतीजे वसीम ने बताया कि जसिन की शादी एक साल पहले पूर्णिया शहर में हुई थी। मंगलवार रात पत्नी के फोन कॉल के बाद वह उनसे मिलने आर 15 बाइक से ससुराल जा रहे थे। सोनौली चौक के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े

पुलिस ने ट्रक जब्त किया

गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुजफ्फरपुर: खंभे से टकराई कार, आग लगने से जलकर खाक

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र के भूसाही NH-57 फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। यह कार एक राहगीर को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे उसमें आग लग गई। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।