Skip to main content
Samastipur News

बिजली के संकट से बचें: शनिवार को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली ठप

दरभंगा: मेन्टेनेंस कार्य के चलते शनिवार को कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। अर्बन उपकेंद्र यार्ड में आवश्यक रखरखाव के लिए सभी फीडर सुबह 8:30 बजे

विज्ञापन

दरभंगा: मेन्टेनेंस कार्य के चलते शनिवार को कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। अर्बन उपकेंद्र यार्ड में आवश्यक रखरखाव के लिए सभी फीडर सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक शटडाउन पर रहेंगे।

खबर सुनें
विज्ञापन

इस दौरान निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी: मोगलपुरा, मदारपुर, भठियारीसराय, दोनार, अल्लपट्टी, गंगासागर, मौलागंज, फैजुल्लाह खां, रहमगंज, पुरानी मुंसफी, रहम खां, इमली बाजार, उर्दू बाजार, शेर मोहम्मद, भीगो, गीदरगंज, किलाघाट, बाजिदपुर, महदौली, मुफ्ती मुहल्ला, जेपी चौक भगवानदास, दिग्घी वेस्ट, मिश्रटोला, मनहरनलाल, खानकाह चौक सकमापुल, मिर्जापुर आदि।

विज्ञापन

इसके अलावा, बेला उपकेद्र में मीटरिंग यूनिट के कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कटहलबाड़ी और शिवधारा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को लोड सेडिंग के तहत बिजली की आपूर्ति की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में बेला, परमेश्वर चौक, जालान कॉलेज, बाघ मोड़, कटहलवाड़ी, छट्ठी पोखर, सुंदरपुर, भंडार चौक, पॉलीटेक्निक चौक, डब्ल्यूआइटी, शुभंकरपुर, रत्नोपट्टी, नाका दो, बांग्लागढ़ और न्यू कादिराबाद पीएसएस से निकलने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज फीडर शामिल हैं।

इस दौरान एरिया बोर्ड पीएसएस के टावर, सीएम साइंस, दरभंगा जंक्शन और इमरजेंसी फीडर भी आधे घंटे के रोटेशन पर प्रभावित रहेंगे।

इस कार्य के चलते प्रभावित होने वाले अन्य मोहल्लों में मिर्जापुर चौक, इंदिरा गांधी चौक, पूअर होम चौक, राजकुमारगंज, प्रधान पोखर, जीएम रोड, दरभंगा टावर, जेठियाही कब्रिस्तान, नगर निगम, सेनापथ मोहल्ला, सुभाष चौक, मशरफ बाजार, गुल्लोवाड़ा, शिवाजीनगर, फुलवाड़ी, नाका नंबर चार, केला मंडी, गांधी चौक, बड़ा बाजार, हसन चौक, नकटी पुल, नाका नंबर तीन, नाग मंदिर गली और महारानी गोदाम रोड शामिल हैं।

बिजली की आपूर्ति में होने वाले इस व्यवधान के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

इसे भी पढ़े :-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें