समस्तीपुर के दलसिंहसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचलने के बाद उसकी लाश को कई किलोमीटर तक घसीटा। यह हादसा बेगूसराय और समस्तीपुर जिले की सीमा पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के रसीदपुर गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, जिसके बाद मृतक का शव ट्रक के चक्के में फंस गया। चालक ने ट्रक को नहीं रोका और भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसका पीछा करते हुए उसे दलसिंहसराय के आरबी कॉलेज के पास पकड़ लिया।

ट्रक चालक को रोकने के बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह भयावह घटना कैद हुई है।

ट्रक पर “डाक पार्सल” लिखा हुआ था और यह पूर्णिया से पटना की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़े :-