न्यूज़

Mumbai Airport पर बाल-बाल बचा बड़ा हादसा, टैक्सीवे पर भिड़े दो विमान

बिहार न्यूज़

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

न्यूज़

Epstein files दबाव में Modi? US डील पर Rahul Gandhi का बड़ा वार

मनोरंजन

Dhurandhar 2 Teaser ने बढ़ाई एक्साइटमेंट या किया निराश?

मनोरंजन

O Romeo विवाद: रिलीज से पहले फिल्म पर कोर्ट की रोक की मांग

न्यूज़

रुपया 1.2% मजबूत, Dollar के मुकाबले 90.4 तक पहुंचा

टेक्नोलॉजी

Galaxy F70e से Samsung का मास्टरस्ट्रोक, 120Hz डिस्प्ले ने बढ़ाया क्रेज

मनोरंजन

Anupamaa का धमाकेदार डायलॉग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बिहार न्यूज़ / बिहारी टार्जन की अद्भुत गति, थार को भी देती है मात! ‘देसी बॉय’ बना फिटनेस आइकॉन

बिहारी टार्जन की अद्भुत गति, थार को भी देती है मात! ‘देसी बॉय’ बना फिटनेस आइकॉन

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बेतिया, पश्चिम चंपारण: बिहार के छोटे से गांव पकडग़ांव के निवासी राजा यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास पहचान बनाई है। ‘बिहारी टार्जन’ के नाम से मशहूर राजा की अद्भुत दौड़ने की क्षमता ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। सबसे खास बात यह है कि वह बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षण के, केवल अपनी प्राकृतिक प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

राजा के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गाड़ियों से भी तेज दौड़ सकते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें देश के शीर्ष धावकों में से एक मानने लगे हैं। उन्होंने अपने अनूठे तरीके से फिटनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

सोशल मीडिया पर बढ़ा राजा का फॉलोइंग

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

राजा यादव अब खुद को ‘राजा यादव फिटनेस’ के नाम से इंस्टाग्राम पर प्रमोट कर रहे हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या एक मिलियन से अधिक हो चुकी है। वह नियमित रूप से अपने दौड़ने और कसरत के वीडियो पोस्ट करते हैं, जो उनके प्रशंसकों में उत्साह और बढ़ाते हैं। उनकी अद्वितीय गति और शक्ति के चलते उन्हें महान धावक उसैन बोल्ट से भी तुलना की जा रही है।

इसे भी पढ़े

आर्मी की तैयारी के लिए किया फिटनेस का आगाज़

राजा अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और समर्पण को देते हैं। वह रोजाना घंटों दौड़ने का अभ्यास करते हैं, और उनका मानना है कि यही उनकी अद्भुत गति का राज है। आर्मी भर्ती के दौरान उन्होंने दौड़ में 11 बार एक्सलेंट का प्रदर्शन किया है। अपने गांव की कच्ची सड़कों पर दौड़कर उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।

राजा यादव की कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि अगर हौसला मजबूत हो, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें एक फिटनेस आइकॉन बना दिया है, और उम्मीद है कि वह आगे भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 5, 2024, 01:11 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहारी टार्जन की अद्भुत गति, थार को भी देती है मात! ‘देसी बॉय’ बना फिटनेस आइकॉन