Skip to main content
Samastipur News

Honor Earbuds 4: 46 घंटे बैटरी और 50dB ANC! Honor के नए Earbuds ने मचाया तहलका

Honor Earbuds 4 लॉन्च, 46 घंटे बैटरी, 50dB ANC और डुअल ड्राइवर के साथ। जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

टेक मार्केट में एक नया ऑडियो प्रोडक्ट चर्चा में है। Honor Earbuds 4 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह ईयरबड्स पहले चीन में पेश किए गए थे और अब UAE, सऊदी अरब और मलेशिया जैसे देशों में उपलब्ध हैं। कंपनी ने इसमें 46 घंटे तक की बैटरी, 50dB तक Active Noise Cancellation और डुअल ड्राइवर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं।

खबर सुनें
विज्ञापन

Honor Earbuds 4: फीचर्स और डिजाइन

इन ईयरबड्स का डिजाइन इन-ईयर स्टाइल में है, जिसमें टच कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स स्टेम पर स्लाइड करके वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं, जो इसे यूजर फ्रेंडली बनाता है। इनमें 11mm और 6mm के डुअल डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर साउंड क्वालिटी देने का दावा करते हैं। साथ ही 20Hz से 20,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट मिलती है।

विज्ञापन

ईयरबड्स में Bluetooth 5.3 और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा IP54 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है।कॉलिंग के लिए इसमें AI बेस्ड ट्रिपल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जो नॉइज को कम करता है और क्लियर आवाज देता है।

बैटरी, कीमत और उपलब्धता: क्या मिलेगा खास

बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार, चार्जिंग केस के साथ यह ईयरबड्स कुल 46 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। बिना ANC के यह लगभग 9 घंटे और ANC ऑन होने पर करीब 5 घंटे तक चलते हैं।10 मिनट की क्विक चार्जिंग से भी कई घंटों का बैकअप मिल सकता है, जो इसे डेली यूज के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।

कीमत की बात करें तो UAE में इसकी कीमत AED 169 (लगभग 4,300 रुपये), सऊदी अरब में SAR 199 (करीब 4,500 रुपये) और मलेशिया में MYR 399 (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है।ये ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं और संबंधित देशों में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदे जा सकते हैं।

नए ईयरबड्स उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं जो लंबी बैटरी, बेहतर साउंड और एडवांस फीचर्स चाहते हैं। अब देखना होगा कि यह प्रोडक्ट अन्य ब्रांड्स को कितनी कड़ी टक्कर देता है।

यह भी पढ़ें- Motorola का नया दमदार फोन लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा, 6500mAh बैटरी और प्रोसेसर भी मिलेगा दमदार

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें