Realme 16 Pro Harry Potter Edition: Realme ने Harry Potter Edition फोन को भारत में लॉन्च किया है। इसकी बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी और फोन में Hogwarts-themed डिजाइन के साथ sunlight में बदलने वाला rear panel दिया गया है। इसकी कीमत ₹62,999 है, जबकि चुनिंदा बैंक ऑफर के बाद effective price ₹56,699 हो सकती है।

फोन में क्या खास है?

इस फोन की सबसे अलग खासियत इसका Quadra Light Sensing Color-Changing Technology है। धूप पड़ने पर पीछे बना Hogwarts crest चारों Hogwarts houses के रंग दिखाता है।

फोन को brown finish और argyle leather texture दिया गया है। इसका pattern Wizard’s Chess से प्रेरित है। Camera module को भी Hedwig से inspired design मिला है। Metallic frame पर “Welcome to Hogwarts” engraving दी गई है। Rear panel पर चारों Hogwarts houses के crests भी मौजूद हैं।

इसके साथ software में भी कई बदलाव किए गए हैं। इसमें Harry Potter inspired wallpapers, app icons और animations शामिल हैं। GT Mode को भी themed experience दिया गया है।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition के स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

इसके core hardware में standard Realme 16 Pro जैसी specifications दी गई हैं। फोन में 6.78-inch AMOLED display और 144Hz refresh rate मिलता है।

फोन में MediaTek Dimensity 7300-Max chipset दिया गया है। इसमें 200MP main rear camera और 7,000mAh battery भी है। GSMArena के अनुसार India model में 12GB RAM और 256GB storage configuration है।