Skip to main content
Samastipur News

Realme C81 लॉन्च: 10 हजार में धमाका! Realme का नया फोन 6300mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च?

Realme C81 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक। 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और बजट कीमत में आ सकता है स्मार्टफोन।

विज्ञापन

टेक मार्केट में एक नया बजट स्मार्टफोन चर्चा में है। Realme C81 के लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स लीक हो गए हैं। Realme C81 को कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर सकती है और इसे बजट सेगमेंट में उतारने की तैयारी है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Realme C81 लॉन्च: क्या होंगे फोन के फीचर्स?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme C81 में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।फोन का रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल हो सकता है और इसमें 450 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलने की संभावना है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक माना जा रहा है।

विज्ञापन

बैटरी और स्टोरेज में क्या मिलेगा खास?

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

यह फोन करीब 10 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है, जिससे यह बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। अगर यह फीचर्स सही साबित होते हैं, तो यह फोन बजट सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसे बाजार में पेश किया जा सकता है।टेक यूजर्स इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Redmi K90 Max लॉन्च से पहले चर्चा में! 8000mAh बैटरी और गेमिंग फीचर्स से मचाएगा धमाल

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें