चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने अपने 70 Series में एक नया मॉडल Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल पिछले एज 60 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन है। 70 प्रो में कंपनी ने कैमरे से लेकर बैटरी और परफॉर्मेंस में कई बड़े सुधार किए हैं। इस मॉडल में कंपनी ने 6500mAh की बैटरी दी है, जो 90W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही इसमें 50MP का रियर और सेल्फी कैमरा मिलेगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Motorola का नये मॉडल Edge 70 Pro का डिजाइन काफी प्रीमियम और यूनिक है। इसमें तीन कलर ऑप्शन Tea, Lily White और Titan मिलेंगे। इसके Tea वेरिएंट में नया सैटिन लक्स फिनिश, Lily White वेरिएंट में मार्बल जैसा फिनिश और Titan वेरिएंट में फैब्रिक (नायलॉन) जैसा टेक्सचर मिलेगा।

इसकी थिकनेस 6.9mm और वजन 190 ग्राम है, जिससे यह काफी हल्का और स्लिम मॉडल है।

ड्यूरेबिलिटी के लिए, इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP68/IP69 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस दिया गया है. साथ ही डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i और एल्युमिनियम अलॉय बॉडी दी गई है. यानी कि फोन के जमीन पर या पानी में गिरने से भी फोन को नुकसान नहीं पहुंचेगा।