अगर आप नया और बजट में फ्लैगशिप मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Motorola Edge 70 Pro अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हाल ही में लॉन्च हुए इस मॉडल की सेल आज से शुरू हो गई है। यह मोटोरोला का बजट फ्लैगशिप मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। इसमें बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं। खास बात तो यह है कि कंपनी पहली सेल पर अच्छा ऑफर भी दे रही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

क्या है कीमत और क्या मिलेंगे ऑफर्स?

मोटोरोला एज 70 प्रो की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। वहीं, 12GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 41,999 रुपये है.

ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा ग्राहक HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर उठा सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को कंपनी एक्सचेंज बोनस का फायदा भी दे रही है। इस मॉडल को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

मोटोरोला के स्मार्टफोन्स अपने लेदर फिनिश डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में एज 70 प्रो भी PANTONE कलर फिनिशिंग दी गई है। इसमें Lily White, Tea और Titan कलर ऑपशंस मिलेंगे।