अगर आप काफी समय से OnePlus स्मार्टफोन या फिर वनपल्स ईयरबड्स और टैबलेट्स खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे थे, तो अब वो बढ़िया मौका आ गया है। क्योंकि, जल्द ही वनपल्स की मोस्ट-आवेटेड सेल Summer Sale शुरू होने वाली है। कंपनी ने इस सेल की डेट का भी ऐलान कर दिया है और खास बात तो यह है, कि कंपनी ने स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स को भी रिवील कर दिया है। इस सेल में सबसे बड़ा फायदा वनपल्स 13 पर मिलने वाला है। सेल में इस मॉडल की कीमत लगभग 12 हजार रुपये कम हो गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स में।
कब शुरू होगी सेल?
वनपल्स की समर सेल 8 मई से शुरू होने वाली है। इस सेल का फायदा ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर उठा सकते हैं। इस सेल में कंपनी अपने स्मार्टफोन्स से लेकर टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बढ़िया छूट दे रही है, जिसमें बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे बेनेफिट्स दे रही है।
स्मार्टफोन्स पर मिलेगा जबरदस्त ऑफर्स
वनपल्स समर सेल में वनपल्स 15 से लेकर नॉर्ड सीरीज के स्मार्टफोन्स पर बढ़िया डील्स मिल रही है। ऐसे में-
OnePlus 15 सीरीज में ₹77,999 में लॉन्च हुए OnePlus 15 को सेल में बैंक ऑफर्स के साथ ₹73,999 खरीदा जा सकता है। वहीं, OnePlus 15R की सेल प्राइस ₹50,999 है।















