टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / Bihar News: भोजपुर में कबाड़ी दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, बेकाबू स्कॉर्पियो ने बिजली के पोल में टक्कर से मचाया धमाका

Bihar News: भोजपुर में कबाड़ी दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, बेकाबू स्कॉर्पियो ने बिजली के पोल में टक्कर से मचाया धमाका

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

आरा: भोजपुर जिले के जमीरा गांव में अपराधियों ने सुबह के वक्त एक कबाड़ी दुकानदार पर गोलीबारी कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए सूबेदार राय को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, नवादा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बिजली के पोल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

कबाड़ी दुकानदार पर अपराधियों ने किया हमला

यह घटना आरा के जमीरा गांव की है, जहाँ कबाड़ी दुकानदार सूबेदार राय को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी, जब वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने सूबेदार को गली में घेर कर गोली मार दी। सूबेदार राय ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि किसने उन पर हमला किया, और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।

बेकाबू स्कॉर्पियो ने पोल में टक्कर से मचाया धमाका

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

नवादा थाना क्षेत्र के एक गली में बेकाबू स्कॉर्पियो ने अचानक बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। सीसीटीवी फुटेज में यह हादसा कैद हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में डिप्टी मेयर पुष्पा सिंह कुशवाहा के घर की तरफ जा रही थी और अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार चार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आटा मिल मालिक को हुआ नुकसान

इस दुर्घटना में बिजली के खंभे के टूटने से पास के आटा मिल मालिक वेद प्रकाश को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि घटना के कारण बिजली कट गई और उनकी मिल ठप हो गई। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। ट्रांसफार्मर और खंभे की मरम्मत के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय पुलिस ने अपराधियों की तलाश और दुर्घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 28, 2024, 02:16 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: भोजपुर में कबाड़ी दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, बेकाबू स्कॉर्पियो ने बिजली के पोल में टक्कर से मचाया धमाका