Buxar News: बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत छह ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग एक लॉज में ठिकाना बनाकर योजनाओं के नाम पर लोगों को फंसाते थे। बक्सर सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार ने इस गिरफ्तारी की जानकारी रविवार (27 अक्टूबर) को प्रेस वार्ता में दी।
फर्जी योजनाओं के नाम पर ठगी
गिरोह बक्सर के इटाढ़ी क्षेत्र में एक लॉज में रहकर ठगी को अंजाम दे रहा था। पदाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि ये ठग प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना सहित अन्य योजनाओं के नाम पर लोगों को लालच देते थे। वे लोगों से 10,000 रुपये जमा कराकर बैंक खाता खुलवाने का दावा करते थे, जिसमें से दो हजार रुपये खुद रख लेते थे।
बायोमेट्रिक का गलत इस्तेमाल और सिम कार्ड की ठगी
संबंधित आर्टिकल्स
Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?
Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण
Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?
BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट
Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!
Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
इस गिरोह का तरीका बहुत ही शातिराना था। ठग लोग खाता खुलवाने के बहाने ग्राहकों से बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाते थे और उनसे सिम कार्ड भी लेते थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और छापेमारी के दौरान बैंक मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क बड़ा है और जांच जारी है।
ठगों के ठिकाने से कई दस्तावेज बरामद
पुलिस को इन ठगों के पास से एक्सिस बैंक की पासबुक, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, कई बैंकों के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल और अन्य संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। इस कार्रवाई से जिले में साइबर ठगों और जालसाजों के बीच हड़कंप मचा है, और पुलिस इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़े :-
- बिहार न्यूज़: गंगा पर एक और मेगा ब्रिज बनकर तैयार, पटना से बेगूसराय की यात्रा होगी सुगम, बस एक कदम और बाकी
- बिहार: महिला सिपाही ने लगाया थानेदार पर बदसलूकी का आरोप, SP की कार्रवाई में निलंबित हुए SHO
- समस्तीपुर: भूमि विवाद में खूनी झड़प, बुजुर्ग की मौत, कई घायल
- प्रेम प्रसंग में महिला की पीट-पीट कर हत्या, परिजन न्याय की मांग में
- बिहार: 26 शिक्षकों की हाजिरी में गड़बड़ी, शिक्षा विभाग ने उठाया कड़ा कदम