बिहार के अररिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महज 15 रुपये के बकाए को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने महिला की नाक काट दी। यह घटना फारबिसगंज प्रखंड के समोल वार्ड नंबर 6 की है, जहां 15 रुपये का मामूली बकाया न चुकाने पर महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना का पूरा विवरण
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला के बच्चों ने जमशेद नामक दुकानदार से 15 रुपये का कुरकुरे उधार लिया था। महिला ने दुकानदार से थोड़ी देर बाद पैसे देने की बात कही क्योंकि उसके पास उस समय छुट्टे पैसे नहीं थे। इस पर दुकानदार और महिला के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्दी ही हिंसक हो गई। आरोप है कि दुकानदार जमशेद के पिता ने फरसा और लाठी से महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला की नाक बुरी तरह कट गई।
पीड़िता के परिजनों की आपबीती
संबंधित आर्टिकल्स
Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?
Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण
Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?
BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट
Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!
Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
पीड़िता की मां ने बताया कि इस हमले में जमशेद के परिवार के कई सदस्य शामिल थे, जिनमें हलीमा खातून, रौशनी, और सोनी का भी नाम सामने आया है। इन लोगों ने मिलकर पीड़िता पर हमला किया, जिससे उसकी नाक कट गई। घटना के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और अब इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
मामले पर पुलिस की प्रतिक्रिया
पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।
इसे भी पढ़े :-
- बिहार न्यूज़: कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमले नहीं थम रहे, बिहार के श्रमिकों पर फिर गोलीबारी
- बिहार: बहन की मौत का बदला लेने के लिए भाई ने किया जीजा का बेरहमी से मर्डर, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
- Shubman Gill: शुभमन गिल ने दिखाया बड़ा दिल, टीम के लिए दी कुर्बानी, नए सीजन की मजबूत तैयारी में जुटे!
- Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज अब श्रीलंका के लिए खेलेंगे? फैंस के बीच वायरल हुई गलतफहमी
- India Vs New Zealand 2nd Test Day 2 Live Score: Tom Latham की फिफ्टी ने पुणे में मेजबानों की लय को प्रभावित किया | IND – 156; NZ – 170/4, 259