कैटेगरी

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने पकड़ा 2 बदमाशों को, दो दिनों के अंदर पुलिस ने किया चोरों का खुलासा, गहने भी बरामद किए गया

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने पकड़ा 2 बदमाशों को: दो दिनों के अंदर पुलिस ने किया चोरों का खुलासा, गहने भी बरामद किए गया
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने पकड़ा 2 बदमाशों को: दो दिनों के अंदर पुलिस ने किया चोरों का खुलासा, गहने भी बरामद किए गया

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर के बंगरा थाना के एक गांव रहीमाबाद में 2 दिन पहले हुआ था मोहम्मद तबरेज के घर में चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने बुधवार को ही कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के तहत ताजपुर के भेरोखड़ा गांव में छापेमारी की चोरी किया गया गहना आदि के साथ साथ 2 बदमाशों को  भी गिरफ्तार किया है।

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने पकड़ा 2 बदमाशों को: दो दिनों के अंदर पुलिस ने किया चोरों का खुलासा

गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान ताजपुर थाना के भेरोखड़ा गांव के रहने वाले विद्यानंद तिवारी के बेटे संजीत कुमार और मोहम्मद इजराइल के बेटे मोहम्मद मुराद के रूप में की जा रही है। दोनों बदमाशों के पास से चोरी किया गया जेवरात बरामद हुआ हैं।

ASP संजय पांडे के द्वारा संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया की चोरी की घटना होने के बाद बंगरा थाना के अध्यक्ष मनीषा कुमारी जी के नेतृत्व में SIT का गठन हुआ था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय दोनो सूचनाओं के आधार पर भेरोखड़ा गांव में बदमाशों के घर छापेमारी कर दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने पर चोरी के कांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके घर से चोरी हुए गहने और कुछ नगद राशि भी बरामद किए। एसपी ने सूचना दी है कि दोनों बदमाश चोरी किया गया गहना बेचने के फिराक में थे। तभी पुलिस को इसकी जानकारी हो गई।

1 सितंबर की रात चोरी हुई थी

रहीमाबाद गांव में रहने वाले मोहम्मद तबरेज 1 सितंबर की रात घर पर नहीं थे। इसी मौके का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने गोदरेज का ताला तोड़ कर एक लाख रुपए नगद के साथ 10 लाख रुपए से भी अधिक का गहना चोरी किया था। चोरी की घटना होने के बाद पीड़ित परिवार के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

ASP ने बताया है कि अब गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है। छापेमारी की टीम में थाना अध्यक्ष मनीषा कुमारी के साथ अपर थाना अध्यक्ष प्रीति कुमारी, दरोगा राम अवधेश सिंह के साथ और भी पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

लेखक के बारे में By Ritu Sharma
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें