Skip to main content
Samastipur News

4,000 महीने के अनुदान का प्रावधान है, इसके लिए मापदंडों पर भी पूरी अच्छे तरह से खड़ा उतरना होगा

4,000 महीने के अनुदान का प्रावधान है, इसके लिए मापदंडों पर भी पूरी अच्छे तरह से खड़ा उतरना होगा

विज्ञापन

 Samastipur News: समाहरणालय में डीएम योगेंद्र सिंह जी नेप्रायोजन एवं पालन पोषण देख-रेख को देखते हुए अनुमोदन समिति की बैठक की। जहां पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी भी थे। बैठक में सर्वप्रथम सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ने सभी संबंधित पदाधिकारीयों को प्रयोजन योजना के बारे में आवश्यक जानकारी दी । प्रयोजन योजन की  देख-रेख की जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि यह योजना उन परिवारों, विशेषकर विधवाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए है

खबर सुनें
विज्ञापन

जिन्होंने अपना एक मात्र कमाने वाले सदस्य को खो दिया है। इस योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकशुदा, अनाथ, गम्भीर बीमारी से पीड़ित हो अभिभावक, जो जेल में बंद है या दूसरे अभिभावक जो बेरोजगार हैं।वैसे अभिभावक जो मानसिक अव्यवस्था से ग्रस्त अथवा दुर्घटना के कारण बच्चों की परवरिश एवं भौतिक आवश्यकता पूर्ण नहीं कर सकते हो, उनके लिए ₹4,000 प्रति माह का प्रावधान जारी की जाएगी, बशर्ते वे मानदंडों को पूरा करते हों ।

विज्ञापन

इस योजना के संबंध में जानकारी  प्रदान करवाने का आदेश

 Samastipur News: बैठक में यह पाया गया है की वैसे अभिभावक जो जेल में बंद है उनको या उनके परिवार को इस योजना की जानकारी नहीं है। इस योजना के संबंध में जानकारी की कमी को दूर करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी को सभी डीएसपी और थाना अधीक्षकों को इस योजना के संबंध में जानकारी  प्रदान करवाने का आदेश दिया है।

इसलिए डीएम ने भी संबंधित पदाधिकारी को सभी थाना अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वैसे कैदियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है जिनके परिवार वाले इस योजना का बेहतर लाभ ले सकते हैं। इस प्रावधान के अंतर्गत प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को यह प्रक्रिया की नियमित जांच करने का भी निर्देश दिया। 

वहीं, इसके अलावा जिलाधिकारी ने बाल परियोजना विकास के पदाधिकारियों को भी प्रखंडों में योजना की नियमित जांच का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें:-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें