कैटेगरी

Samastipur News:सड़क पर पड़ा था बेहोश युवक,लोगों ने पहुंचाया अस्पताल,समस्तीपुर में मां बोली-बेटे की गलत लड़कों के साथ संगत, मित्र ने स्मैक पिलाकर छोड़ा

Samastipur News: समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर के पीछे सड़क पर रविवार देर शाम एक युवक बेहोशी की स्थिति में मिला। युवक को स्थानीय कुछ लोगों द्वारा सदर अस्पताल
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर के पीछे सड़क पर रविवार देर शाम एक युवक बेहोशी की स्थिति में मिला। युवक को स्थानीय कुछ लोगों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस दौरान सूचना पर पहुंची युवक की मां ने कहा कि उसके बेटे को उनके ही मित्र ने स्मैक पीला दिया है। इससे वह बेहोश हो गया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: युवक शहर काशीपुर स्थित श्रीकृष्णापुरी मोहल्ला का रहने वाला ऋतिक कुमार है। सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं।

Samastipur News: घटना के संबंध में बताया गया है कि काशीपुर समेत शहरी इलाके में स्मैक का कारोबार तेजी से चल रहा है। कारोबारी नए युवकों को किसी तरह अपने गिरफ्त में ले रहे हैं। देर शाम लोगों को सूचना मिली कि थानेश्वर मंदिर के पीछे सड़क पर एक लड़का बेहोश पड़ा हुआ है। इस बीच कुछ लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचा। बाद में युवक की पहचान होने पर जब उसकी मां अस्पताल पहुंची तो लोग उसके बयान से दंग रह गए।

Samastipur News: आरती देवी नामक महिला ने बताया कि उसके बेटा का शहर के गलत युवकों के साथ संगत है। जो नशा का कारोबार करता है। उसके बेटे को उक्त लोगों ने स्मैक पीने की आदत डाल दी है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उसके बेटे को स्मैक दिया गया है। स्मैक देने वाले युवकों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया है। उधर, सूचना पर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की।

शहर में पकड़ा का स्मैक का खेप

Samastipur News: बता दें कि हाल ही में शहर के मथुरापुर घाट और जितवारपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी की थी। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। बावजूद यह कारोबार लगातार अपना पांव पसार रहा है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें