Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए लिया यूट्यूब का सहारा,भोजपुर की प्रिया को 7वां रैंक,बोलीं- डॉक्टर बनकर अपने इलाके के लोगों का सस्ते में इलाज करूंगी

Samastipur News: बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया। भोजपुर की प्रिया कुमारी ने पूरे बिहार में 7वां स्थान हासिल किया हैं। प्रिया को 482

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया। भोजपुर की प्रिया कुमारी ने पूरे बिहार में 7वां स्थान हासिल किया हैं। प्रिया को 482 अंक मिले हैं। पिता अनिल कुमार की कपड़े की दुकान है और माता सीमा गुप्ता सरकारी स्कूल में शिक्षक है। प्रिया बताती है कि पढ़ाई के दौरान अगर कोई बात समझ में नहीं आती थी तो वह यूट्यूब पर देख कर अच्छे से समझ लेती थी।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: प्रिया ने बताया कि उन्होंने पहली से तीसरी कक्षा तक ज्ञान मंदिर और उसके बाद यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की है। स्कूल और कोचिंग के अलावा वो घर में 4 से 5 घंटे तक सेल्फ स्टडी करती थीं। इसके अलावा मां और बड़ी बहन सिमरन भी पढ़ाई में मदद करती थीं।

विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहती है प्रिया

Samastipur News: प्रिया ने बताया कि बिहिया प्रखंड में एक भी अच्छे डॉक्टर नहीं है। किसी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे शहर की ओर भागना पड़ता है। इसकी वजह से वह डॉक्टर बनना चाहती है। ताकि गांव के गरीब लोग अपना इलाज कम खर्च में करा सके। प्रिया कुमारी की बड़ी बहन सिमरन अभी B.SC पार्ट- 1 और भाई आर्यन कुमार कक्षा छह का छात्र है।

हिन्दी में 98 मार्क्स मिले

Samastipur News: प्रिया कुमारी ने मैट्रिक में कुल 482 अंक प्राप्त किया हैं। इसमें हिन्दी 98, संस्कृत 99, गणित 96, विज्ञान 94, सामाजिक विज्ञान 95 अंक और अंग्रेजी में 89 मार्क्स मिले हैं। वहीं, प्रिया कुमारी के जिला टॉप और बिहार में 7 वां स्थान पाने के बाद उनका पूरा परिवार काफी खुश है। प्रिया को घर के सभी लोगों ने मिठाइयां खिलाई और उसके बाद अपना आशीर्वाद दिया है। साथ ही रिश्तेदार भी मोबाइल के जरिए प्रिया को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें